Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारत-पाक सीमा पर छह माह में शुरू हो जाएगी एंटी ड्रोन तकनीक: डीजीपी

इस कार्य काे इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने दी है।

28 Apr 2025

भारत-पाक सीमा पर छह माह में शुरू हो जाएगी एंटी ड्रोन तकनीक: डीजीपी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस पाकिस्तान से नशा तस्करी राेकने के लिए भारत-पाक सीमा पर एंटी ड्राेन तकनीक अपनाने का कार्य कर रही है। इस कार्य काे इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने दी है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने बताया कि 31 मई तक राज्य काे नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस आयुक्तों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी दी है कि 31 मई के बाद नशा तस्करी होने की जानकारी मिलती है ताे इसके लिए संबंधित एसएसपी और सीपी जिम्मेदार होंगे।

पंजाब डीजीपी यादव ने बताया कि तय समय सीमा के बाद अभियान की समीक्षा की जाएगी। इस मुहिम के दौरान जिन अधिकारियों का काम अच्छा होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जिनका काम मानकों के मुताबिक नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि भारत-पाक सीमा पर एंटी ड्रोन तकनीक लगाने का काम चल रहा है। इसका ट्रायल हो चुका है और हमारे अधिकारी गृह मंत्रालय के संपर्क में हैं। सितंबर-अक्टूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्हाेंनेकहा कि एनडीपीएस मामलों की अलग सुनवाई के लिए कोर्ट बनाई जाएगी। इस पर राज्य सरकार 22.8 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस काम में लगे हवाला नेटवर्क को खत्म किया जा रहा है। अब तक 31 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं और आठ करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त की गई है। पाक स्मगलर और भारतीय हवाला ऑपरेटर को भी जब्त किया गया है। नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को अटैच किया जा रहा है। नशा तस्करी कर अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा या बिल्डिंग बनाने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि नशे के केसों में पुलिस का आरोपिताें को सजा दिलाने का परिणाम बहुत शानदार रहा है। 90 प्रतिशत कंविक्शन रेट पहुंच गया है। अब तक नशा तस्करी के 836 केसों का फैसला हुआ है, जिनमें से 744 केसों में सजा हुई है। 144 लोगों को 10 सालों से अधिक की सजा हुई है। हमारा फोकस सेकेंड ऑफ लाइन पर काम करने पर है। अवैध तरीके से नशा बेच कर बनाए गए आलीशान घरों पर पुलिस बुलडोजर चला रही है। अब तक 67 से अधिक घर गिराए जा चुके हैं। मुहिम में अब तक 7414 लाेगाें काे नशा तस्करी के आराेप में गिरफ्तार किया जा चुका है। 31 मई तक नशा तस्करों को पकडऩे के लिए आदेश दिए है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-पाक सीमा पर छह माह में शुरू हो जाएगी एंटी ड्रोन तकनीक:
इस कार्य काे इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News